हर एक इंसान के जीवन में कभी अच्छा समय चलता है तो कभी बुरा समय। वातावरण में दो तरह की शक्तियां काम करती हैं एक सकारात्मक और दूसरी नकारात्मक शक्ति। सकारात्मक शक्तियां आस पास होने से मनुष्य के दिमाग पर अच्छा प्रभाव पड़ता है जबकि नकारात्मक शक्तियां हावी होने पर व्यक्ति परेशानियों से लड़ता रहता है। शास्त्रों में सुखी जीवन जीने के लिए बहुत सी बातें बताई गई हैं। शास्त्रों के अनुसार इन 5 बातो का रखे ध्यान, जीवन में आप कभी नहीं खाएंगे धोखा।
1. शास्त्रों में बताया गया है कि किसी बुरे चरित्र वाले इंसान के साथ एक जगह पर सोना, खाना-पीना, घूमना-फिरना भी नहीं चाहिए। क्योंकि ऐसा करने पर एक-दूसरे के गुण और दोष आपस में मिलने लग जाते हैं।
2. शास्त्रों में बताया गया है कि किसी भी परिस्थिति में माता-पिता, पुत्र, पुत्री, पतिव्रता पत्नी, श्रेष्ठ पति, गुरु, बहन-भाई, देवी-देवता और ज्ञानी लोगों का अनादर नहीं करना चाहिए।
3. कभी भी किसी की शवयात्रा से लौटाते हुए पीछे मुड़कर नहीं देखना चाहिए साथ ही घर में प्रवेश करने से पहले स्नान जरूर करना चाहिए। ऐसा नहीं करने से बुरी ताकतें साथ आ जाती हैं।
4. शास्त्र कहते हैं कि रात के समय बुरी शक्तियां सबसे ज्यादा प्रभावित होती हैं। इसलिए रात के समय कोई परफ्यूम या इत्र का उपयोग नहीं करना चाहिए। खासकर के रात के टाइम कहीं बाहर जाते वक्त, इन चीजों से बुरी शक्तियां जल्दी आकर्षित होने लगती हैं।
5. कहा जाता है कि गर्भवती महिलाओं को रात के समय किसी सुनसान रास्ते या चौराहे पर नहीं जाना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि ऐसी जगहों पर भी बुरी शक्तियां ज्यादा तेज़ होती हैं।

एक टिप्पणी भेजें