वो 5 कारण जिनके चलते पुरुष बिस्तर पर पार्टनर को नहीं कर पाते संतुष्ट


आधुनिक जीवनशैली और भागदौड़ भरी जिंदगी अधिकांश लोगों के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक बनती जा रही है। यही वजह है कि आज अधिकांश लोगों को लाइफस्टाइल की वजह से होनेवाली बीमारियों के होने का खतरा बना रहता है। इतना ही नहीं अत्याधुनिक लाइफस्टाइल पुरुषों की शादीशुदा जिंदगी की खुशियों को भी प्रभावित कर रही हैं और वो अपने पार्टनर को संतुष्ट करने के मामले में असफल हो रहे हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं वो 5 कारण पुरुषों की सेक्स लाइफ के, जिनके चलते ज्यादातर पुरुष बिस्तर पर अपने पार्टनर को संतुष्ट नहीं कर पाते हैं....


1. आज ज्यादातर पुरुष कम समय में ज्यादा पैसा कमाने की होड़ में लगे रहते हैं। यही वजह है कि ज्यादा पैसा कमाने की अपनी इस लालासा के चलते वो घंटों तक लगातार काम करते हैं। पुरुष दफ्तर में घंटों काम इसलिए करते हैं ताकि वो अपने करियर में सफलता के साथ -साथ ज्यादा पैसे भी जल्दी कमा सकें। ज्यादा पैसे कमाने की चाहत की वजह से उनकी शादीशुदा जिंदगी में काफी दिक्कतें आने लगती है।


2. आज हर व्यक्ति किसी ना किसी वजह से तनाव में रहता है। चाहे तनाव ऑफिस के काम को लेकर हो या फिर किसी और वजह से, लेकिन ये इंसान को अंदर से खोखला कर देता है। तनाव के कारण ज्यादातर लोगों का जीवन प्रभावित हो रहा है और उनके सेक्स लाइफ पर भी बुरा असर पड़ता है जिसके चलते पुरुष अपनी सेक्स लाइफ को ठीक से एन्जॉय नहीं कर पाते हैं।


3. आज के इस आधुनिक जीवनशैली में ज्यादातर लोग घर के बने खाने के बजाय बाहर का खाना खाना ज्यादा पसंद करते हैं। जंक फूड, तली भूनी चीजें खाने वाले पुरुषों का स्वास्थ्य दिन-ब-दिन गिरता जा रहा है। रोज की भागदौड़ के चक्कर में अक्सर लोग अपने खान-पान में खास ध्यान नहीं दे पाते हैं जिससे उनका शरीर कमजोर हो जाता है और जब शरीर ही कमजोर हो जाएगा तो पुरुष की सेक्स लाइफ पर इसका प्रभाव तो पड़ेगा ही।


4. शराब और सिगरेट सेहत के लिए हानिकारक होता है ये जानते हुए भी अधिकांश पुरुष इन चीजों का सेवन करते हैं। नशे की आदत से ना सिर्फ पुरुषों की सेहत खराब हो रही है बल्कि नशे की लत से उनका स्पर्म काउंट भी कम हो जाता है। ऐसे में वो बिस्तर पर ठीक से परफॉर्म नहीं कर पाते हैं।


5. आज के इस दौर में लोग स्वस्थ जीवनशैली को छोड़कर बेकार जीवनशैली को अपनाने लगे हैं। रात को देर तक जागना, घंटों एक ही जगह पर बैठकर काम करना, खान-पान पर ध्यान ना देना जैसी कई चीजें उनकी जीवन शैली को खराब कर रही हैं और यही खराब जीवन शैली उनकी सेक्स लाइफ को भी खराब कर रही है।

Post a Comment

और नया पुराने