हमें बचपन की कई सारी चीज़े जिंदगीभर याद रहती हैं. किसी को अपने बचपन के खेल खिलौने याद होते हैं तो किसी को दादी नानी की कहानियां। लेकिन एक चीज़ जो सभी को याद रहती है वो है बॉल पेन। इस चीज़ को कोई जैसे भूल सकता है। कई बार हम सभी ने होमवर्क करने के लिए बॉलपेन का इस्तेमाल किया था। लेकिन क्या कभी किसी ने सोचा है कि इस बॉलपेन के ठक्कन में ऊपर की तरफ छोटा सा छेद क्यों होता है?
क्यों होता है छोटा-सा छेद:
बचपन में तो सभी ने पेन के ढक्कन से सीटी तो जरूर ही बजाई होगी लेकिन बॉलपेन के ढक्कन में छेद होने के पीछे की असली वजह बहुत कम लोगों को ही पता होती है। अगर यह छेद न हो तो ढक्कन के गले में फंसने से
किसी की भी मौत हो सकती है। सिर्फ इसी वजह से पेन कंपनिया बॉलपेन के ढक्कन में छेद कर देती हैं ताकि ये गले में फंसने के बाद सांस का प्रवाह ना रोक सके।
एक टिप्पणी भेजें