मिथुन राशि
इस राशि के लोग दिलफेंक और जिज्ञासु होते हैं। दूसरों को अपनी बातों से कैसे इम्प्रेस करना है, ये बखूबी जानते है। अपनी इसी कला से यह दूसरों को अक्सर बेवकूफ बना देते हैं। अगर आप भी इस राशि के पार्टनर को डेट कर रहे है तो जरा सतर्क हो जाए क्योंकि यह आपको कभी भी धोखा दे सकते है।
सिंह राशि
वैसे तो इस राशि के लोग प्यार करने में परफेक्ट होते हैं और पार्टनर भी अच्छे साबित होते है लेकिन अगर यह अपने पार्टनर के साथ खुश नहीं हो तो उनसे अपना पिछा छुड़ाने का रास्ता भी निकाल लेते है। दरअसल, यह नाटक करने में माहिर होते है। ऐसे में रिश्ते से बाहर निकलना इनके लिए काफी आसान है।
मीन राशि
मीन राशि के लोग बहुत स्वार्थी स्वभाव के होते हैं। यह दूसरों से ज्यादा अपनी भावनाओं को ज्यादा महत्तव देते हैं। यहीं वजह है कि यह पार्टनर को दुख देने में जरा नहीं सोचते। वहीं इस राशि के लोग अपने पार्टनर से बहुत ज्यादा उम्मीद रखते हैं जिस वजह से इनके रिश्ते में दिक्कत आ सकती है।




एक टिप्पणी भेजें