आजकल की भागदौड़ भरी इस लाइफस्टाइल में खुद का ख्याल रखने के लिए लोगों के पास वक्त नहीं है। डायबिटीज के मरीजों को एक हेल्दी लाइफस्टाइल जीने की सलाह दी जाती है, जिसमें एक्सरसाइज भी शामिल होता है। इसके अलावा डॉक्टर कुछ ऐसे फल खाने की भी सलाह देते हैं जो डायबिटीज की बीमारी में रामबाण की तरह काम करते हैं।
रामबाण है ये फल:
# जामुन: डायबिटीज के मरीजों को अधिक से अधिक जामुन फल का सेवन करना चाहिए। जामुन फल में एक विशेष प्रकार का एंजाइम पाया जाता है, जो शुगर लेवल को बढ़ने नहीं देता है।
# कच्चा केला: शुगर/डायबिटीज के मरीजों को ज्यादा से ज्यादा कच्चे केले का सेवन करना चाहिए। लोगों का मानना है कि डायबिटीज होने पर केला नहीं खाना चाहिए। क्योंकि केला ब्लड शुगर के लेवल को बढ़ा देता है। लेकिन एक शोध की मानें तो यदि आप डायबिटीज से मुक्ति पाना चाहते हैं तो केला सबसे उत्तम फल है।
# पपीता: डायबिटीज में पपीता खाने की भी सलाह दी जाती है। जिन लोगों को डायबिटीज की समस्या है उन्हें ज्यादा से ज्यादा पपीता का सेवन करना चाहिए। पपीते में अधिक मात्रा में कैरोटीन और पपायन नामक एंजाइम पाए जाते हैं, जो ब्लड शुगर कंट्रोल करने का काम करते हैं।

एक टिप्पणी भेजें