सैफ अली खान की बेटी के ये स्टंट देखकर उड़ जायेंगे होश, बड़े कलाकार भी है फेल


बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान बहुत जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं। सारा की दो फिल्में ‘केदारनाथ’ और ‘सिंबा’ जल्द ही रिलीज होने वाली हैं। हाल ही में सारा की फिल्म ‘सिंबा’ के सेट से एक तस्वीर सामने आई है जिसमें सारा जबरदस्त स्टंट करती हुई नजर आ रही हैं।

शानदार है स्टंट:

सारा अली खान की दो फिल्में बैक टू बैक आने वाली हैं। इसी क्रम में रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सिंबा’ से सारा की एक तस्वीर सामने आई है जिसमें वो स्टंट करती नजर आ रही हैं। इस ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर में सारा टशन में चलती हुई नजर आ रही हैं। इस तस्वीर में सारा के सामने बाइक पर एक शख्स सवार दिख रहा है।


इस तस्वीर को खुद सारा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। तस्वीर शेयर करते हुए सारा ने कैप्शन में लिखा है कि, ‘रोहित शेट्टी की हीरोइन’ गौरतलब है कि सारा अली खान फिल्म ‘सिंबा’ में रणवीर सिंह के साथ नजर आएंगी। इस फिल्म के डायरेक्टर रोहित शेट्टी हैं।

Post a Comment

और नया पुराने