आजकल हेयर कलर एक फैशन ट्रेंड बन चुका है। आजकल यंगस्टर्स अपने लुक्स को लेकर कोई भी एक्सपेरिमेंट करने से पीछे नहीं हटते हैं। ज्यादातर लोगों को इस बात का कन्फ्यूजन रहता है कि उनके बालों में कौन सा कलर अच्छा लगेगा। मार्केट में कई तरह के हेयर कलर मिलते हैं।
इस तरह करें हेयर कलर का चुनाव:
# अगर आपकी स्किन टोन हल्की पीली है तो अपने बालों में डार्क हेयर कलर लगाएं। आपको लाइट हेयर कलर का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। इससे आपके बालों को नेचुरल लुक नहीं मिलेगा।
# जिन लोगों की स्किन टोन गुलाबी होती है उन्हें हमेशा एश टोन हेयर कलर का इस्तेमाल करना चाहिए। गुलाबी स्किन टोन वाले लोगों को कभी भी अपने बालों में लाल और गोल्डन कलर नहीं लगाना चाहिए।
# जिन लोगों की त्वचा गोरी होती है वह लोग अपने बालों में कोई भी हेयर कलर शेड लगा सकते हैं। इन पर सभी कलर अच्छे लगते हैं।
# सांवली स्किन वाले लोगों को ब्लू, ब्लैक, कॉफी ब्राउन, मीडियम गोल्डन, ब्राउन, सॉफ्ट एंड पेल जैसे कलर बहुत अच्छे लगते हैं।
# जिन लोगों की आंखें बड़ी और पीली होती हैं उन्हें लाल और गोल्डन वार्म टोन वाले हेयर कलर लगाने चाहिए। इसके अलावा यह कलर पीले बेस वाली आंखों पर भी अच्छा लगता है।
# नीली ग्रे और काली आंखों वाले लोगों को गोल्ड या एश कलर इस्तेमाल करना चाहिए।

एक टिप्पणी भेजें