आखिर घर के मंदिर में क्यों रखा जाता है शंख, जानें इसके फायदे


घर के मंदिर में शंख रखना बहुत ही शुभ होता है और इसके पीछे वजह यह है कि माता लक्ष्‍मी और भगवान विष्‍णु अपने हाथ में शंख धारण किए रहते हैं, इसलिए लोगों के द्वारा यह माना जाता है जिस घर में शंख होता है वहां भगवान विष्‍णु का वास होता है। इसी के साथ जिस घर में भगवान विष्‍णु होंगे वहां माता-लक्ष्‍मी को स्‍वत: ही आने को मजबूर हो जाती है।

शंख के फायदे:

# वातावरण: कहते हैं कि पूजा में रोजाना शंखनाद करने से शरीर और आसपास के वातावरण की शुद्धि होती है इसी के साथ ऐसा मानते हैं कि वातावरण शुद्ध होने से मनुष्‍य के शरीर का विकास भी सुदृढ रूप से होता है।

# सकारात्‍मक: कहा जाता है कि शंख की आवाज जहां तक जाती है वहां तक सकारात्‍मक ऊर्जा का संचार होता है और मन में भी सकारात्‍मक विचार आते हैं जिससे सब मंगल होता है।

# दरिद्रता: कहा जाता है कि लक्ष्‍मीजी को शंख अतिप्रिय होने के कारण जिस घर में शंख रखा जाता है वहां पर लक्ष्‍मीजी भी रुकती हैं और धन धान्य होता है साथ ही उस घर के लोगों को कभी भी पैसे की तंगी नहीं होती।

# शंख की आवाज से ये चमत्‍कार: कहते हैं कि शंख की आवाज से पैदा होने वाले कंपन्‍न सांस के रोग में बहुत लाभकारी माने जाते हैं इसी के साथ जो व्‍यक्ति शंख बजाता है उसके फेफड़ों का व्‍यायाम होता है।

# शंख से जल छिड़कने के फायदे: कहा जाता है कि शंख में जल भरकर घर में छिड़कने से वातावरण शुद्ध होता है और सारी नेगेटिव एनर्जी चली जाती है और दोबारा नहीं आती।

Post a Comment

और नया पुराने