रात में नहीं आती है नींद तो अपनाएं ये घरेलू उपाय


नींद न आना एक छोटी समस्या है लेकिन अगर लंबे समय तक चले तो बड़ी समस्या बन जाती है। नींद न आने की परेशानी बहुत सारी हैल्थ संबंधी परेशानियों का कारण बनती है। बढ़ती हुई भागदौड़ में नींद न आना आजकल एक आम बात हो गयी है। भरपूर और अच्छी नींद लेकर उठने पर व्यक्ति ऊर्जावान और एलर्ट बना रहता है।

नींद न आने पर क्या करें:

# रात को एक गिलास दूध में एक चम्मच शहद के साथ नियमित रूप से लेने से नींद न आने के परेशानी हमेशा के लिए दूर हो जाती है। शहद मिला दूध शरीर में एनर्जी भी देता है और मस्तिष्क के नसों को आराम भी देता है।

# संतरा वो फल है जो शरीर में ताकत देने के साथ नींद न आने के उपाय के रूप  में भी काम आता है। रात को सोने से पहले एक गिलास हल्के गरम पानी में दो संतरों का रस मिलकर पिया जाए।

# सोने से पहले थोड़े से गुनगुने पानी में नमक डालकर उसमें पैर डुबो कर बैठ जाएँ। इस तरह से गरम पानी शरीर की सारी थकान खींच लेता है और नींद आने में आसानी हो जाती है।

# अगर सोने से कुछ पाँच मिनट पहले एक केला खा लिया जाए और उसके साथ थोड़ा सा भुना ज़ीरा खा लें तो अनिद्रा की परेशानी बिल्कुल खतम हो जाएगी।

# सोने का बिस्तर भी नींद आने या न आने का कारण होता है। अच्छी नींद के लिए साफ सुथरा बिस्तर ही ठीक रहता है। सोने से पहले बिस्तर को ठीक और साफ कर लें और अपने सिरहाने को ईस्ट दिशा की ओर कर लें।

Post a Comment

और नया पुराने