ताजा रिपोर्ट: कौनसी Bollywood एक्ट्रेस करती है विदेशियों के दिल पर राज ??


Bollywood की कई एक्ट्रेस हॉलीवुड फ़िल्में करने लगी है। पिछले दो साल से प्रियंका चौपड़ा अमेरिका में रह कर वहां का टीवी शो और हॉलीवुड की फिल्में कर रहीं हैं तो भारत के बाहर सबसे ज़्यादा वो ही फेमस होंगी। या फिर दीपिका पादुकोण ने विन डीज़ल जैसे बड़े स्तर के साथ हॉलीवुड की फिल्म की तो वो देश के बाहर लोकप्रिय होंगी। लेकिन आपके ये सारे अनुमान गलत हैं। आज के दौर में अगर भारत के बाहर किसी बॉलीवुड अभिनेत्री के नाम का सबसे अधिक लोकप्रिय है तो वो हैं कैटरीना कैफ। 

ताजा रिपोर्ट में हुआ खुलासा:

विदेशी मूल की इस अभिनेत्री को दुनिया भारतीय फिल्मों के कारण ही पसंद करती है। दरअसल ये बात एक वीडियो ऑन डिमांड ऐप की जारी ताज़ा रिपोर्ट से पता चली है। ये रिपोर्ट पिछले साल एक जनवरी से 31 दिसंबर के बीच एकत्र किये गए डेटा के आधार पर बनाई गई है। 


क्या कहते है आंकड़े:

करीब 40 मिलियन यूजर्स के डेटा के आधार पर भारतीय अभिनेत्री की विदेशी लोकप्रियता तय की गई। इस लिस्ट में प्रियंका, दीपिका, करीना, ऐश, अनुष्का, काजोल और आलिया भी शामिल थीं। कटरीना कैफ वैसे भी इससे पहले कुछ समय तक गूगल पर सबसे अधिक सर्च करने वाली अभिनेत्री थीं, जो स्थान बाद में सनी लियोनी ने ले लिया।

Post a Comment

और नया पुराने