ये है चांदी की वो 5 चीजें, जो घर और व्यापार में लाती हैं अपार धन


अगर आपको घर में सुख-शांति और समृद्धि चाहिए तो चांदी की कुछ शुभ चीजें घर में रख सकते हैं। इन चांदी की चीजों को घर में रखकर आप किसी भी प्रकार की दुर्घटना, गृह क्लेश और ग्रह-नक्षत्र के दुष्प्रभाव से बच सकते हैं।

कौन सी है वो चांदी की चींज़े:

# चांदी का गिलास: चांदी के गिलास में पानी पीना अच्छा होता है और जिन लोगों को भावनात्मक परेशानियां ज्यादा हैं, वो चांदी का प्रयोग सावधानी से कर सकते हैं।

# चांदी की डिब्बी: अपनी तिजोरी में चांदी की डिब्बी में पानी भरकर रख दें और जब यह पानी सूख जाए तो इसको फिर से भर कर रख दें लेकिन यह बात ध्यान रखें कि यदि चतुर्थ में राहु है तो डिब्बी में शहद भरकर घर के बाहर जमीन में दबा दें। 

वहीं अगर सप्तम में राहु है तो डिब्बी में नदी का जल भरें और उसमें चांदी का एक टुकड़ा डाल दीजिए।

# चांदी का हाथी: कहते हैं कि व्यापार में ऊंचाइयां पानी है तो घर में चांदी से बना हाथी रखें लाभ मिलेगा।

# चांदी का चौकोर टुकड़ा: चांदी का एक चौकोर टुकड़ा घर में रखने से  करियर और व्यापार में प्रगति होती है और धन लाभ भी।

# चांदी की चेन या अंगूठी: विवाह में विलंब हो तो शुक्ल पक्ष के प्रथम सोमवार को सुबह चांदी की एक ठोस गोली चांदी की ही चेन में पिरोकर पहनना चाहिए और अगर प्रथम भाव में राहु हो तो गले में चांदी की चेन पहनना चाहिए लाभ होता है।

Post a Comment

और नया पुराने