अक्सर आपके दोस्ताने व्यवहार को सेक्स की इच्छा जाहिर करना समझा गया हो या जब आप किसी के साथ सेक्स करना चाहते हों तो उसे सिर्फ दोस्ती समझ लिया गया हो? लंबे समय से चली आ रही इशारे न समझने वाली इस गुत्थी को अब सुलझा लिया गया है। ज्यादातर महिलाओं का मानना है कि पुरुष साथी उनकी दोस्ती को सेक्स का इशारा समझ लेते हैं।
सर्वे में हुआ खुलासा:
नॉर्वे विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एनटीएनयू) के शोधकर्ता मोन्स बेंडिक्जेन ने कहा है, ‘अगर विकास के नजरिए से देखा जाए तो शोध के परिणाम चौंकाने वाले नहीं हैं।’ शोधकर्ताओं ने 308 प्रतिभागियों के साथ यह अध्ययन किया, जिनकी आयु 18 से 30 के बीच थी। प्रतिभागियों में 59 फीसदी महिलाएं थीं।
सेक्स का Invitation:
शोध के अनुसार, पुरुषों और महिलाओं को पता चला कि उनके विपरीत सेक्स साथियों ने उनके संदेशों का गलत मतलब निकाला। शोध पत्रिका ‘ईवॉल्यूशनरी साइकॉलजी’ में प्रकाशित शोध के अनुसार, महिलाओं ने कहा कि उन्होंने पिछले एक साल के दौरान जब अपने किसी पुरुष दोस्त के प्रति दोस्ताना व्यवहार किया तो करीब 3.5 बार उसका मतलब सेक्स के प्रति इच्छा निकाला गया।
शोधकर्ताओं के अनुसार, अगर विकासवादी मनोविज्ञान के नजरिए से देखा जाए तो इसे ज्यादा अच्छी तरह समझा जा सकता है कि पुरुष अक्सर क्यों बातचीत के दौरान महिला साथियों के मुस्कुराने और हंसने को सेक्स की इच्छा समझ लेते हैं।
बेंडिक्जेन इसे स्पष्ट करते हैं, ‘एक पुरुष की संतानोत्पत्ति की क्षमता इस बात पर निर्भर करती है कि वह कितनी महिलाओं को गर्भवती करने की क्षमता रखता है। लेकिन महिलाओं के मामले में ऐसा नहीं है।’ एक महिला एक छोटी सी अवधि में कई पुरुषों के साथ बिना बच्चा पैदा किए सेक्स संबंध बना सकती है।





एक टिप्पणी भेजें