किसी भी पतिव्रता पत्नी में इतनी ताकत होती है कि अगर वह चाहे तो अपने पति की बिगड़ी किस्मल को चमका सकती है। ऐसे में अगर किसी व्यक्ति के कुंडली के ग्रह दोषों की वजह से परेशानियां आ रहीं हैं तो उसे ज्योतिष में बताए गए उपाय करते रहना चाहिए और उसी के साथ, पत्नी भी यह उपाय करे तो उसके पति के भाग खुल सकते हैं।
# अगर आप चाहे तो रोज सुबह जल्दी उठकर, स्नान के बाद तुलसी को जल चढ़ाएं और इसके बाद गुलाब या गेंदे के फूल पर कुमकुम, चावल लगाकर तुलसी को चढ़ाएं। इससे आपके पति की परेशानियां दूर हो जाती है।
# आप चाहे तो शनिवार को सरसों के तेल में मीठे भजिए बनाएं और फिर यह भजिए किसी गरीब को खिलाएं। इस उपाय को करने से शनि के कारण आ रही परेशानियां दूर हो सकती हैं।
# आप चाहे तो सूखे नारियल (खोपरा) के आधे भाग में चीनी भरकर किसी पीपल के पेड़ के नीचें रख दें और फिर भगवान से वैवाहिक जीवन सुखी बनाने की प्रार्थना करें, लाभ होगा।
# आप चाहे तो रोज शिवजी के साथ माता पार्वती की पूजा करें और माता पार्वती को सिंदूर चढ़ाएं इससे आपको सौभाग्य प्राप्त होगा।
# आप चाहे तो समय-समय पर किसी किन्नर को धन का दान करें क्योंकि किन्नर की दुआओं से सभी मुसीबतें टल सकती हैं।

एक टिप्पणी भेजें