हाल ही में शुक्रवार, 31 अगस्त को प्रदर्शित होने वाली फिल्म ‘‘स्त्री’’ से बतौर स्वतंत्र निर्देशक बौलीवुड में कदम रख रहे निर्देशक अमर कौशिक इस बात को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं कि उनकी डिब्बे में बंद हो चुकी फिल्म ‘‘चोर निकलके भागा’’ अब श्रद्धा कपूर के साथ शुरू होगी।
फिर शुरू होगी फिल्म ‘‘चोर निकल के भागा":
पहले इस फिल्म में तमन्ना भाटिया थीं। मगर अमर कौशिक का दावा है कि तमन्ना भाटिया से उन्होंने इस फिल्म को लेकर कोई बात नही की थी। फिल्म की हीरोईन के नाम को वह गुप्त रखना चाहते हैं। जबकि बौलीवुड के सूत्र दावा कर रहे हैं कि अमर कौशिक ने अपनी फिल्म ‘चोर निकलके के भागा’’ में राज कुमार राव के साथ श्रद्धा कपूर को मेन लीड में लेने का फैसला किया है।
कॉमेडी फिल्म ‘‘स्त्री’’:
उसके बाद अमर कौशिक को निर्माता दिनेश विजन की हौरर कौमेडी फिल्म ‘‘स्त्री’’ निर्देशित करने का अवसर मिल गया। फिल्म ‘स्त्री’ में अमर कौशिक के निर्देशन में राज कुमार राव, श्रद्धा कपूर और पंकज त्रिपाठी ने अभिनय किया है।



एक टिप्पणी भेजें