गृहदोष: शनि के बुरे प्रकोप से बचने के लिए करें ये उपाय


जब शनि का बुरा प्रकोप होता है पहले ही कुछ संकेत मिल जाते है। ऐसा कहा जाता है कि शनि के बुरे प्रभाव से जातक के शरीर के बाल भी झड़ने लगते हैं, विशेषकर भौंह के बाल झड़ने लगे, तो समझना चाहिए कि शनि अशुभ फल दे रहा है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं शनि के प्रकोप से बचने के लिए कुछ ख़ास उपाय जिनकी मदद से आप आसानी से नकारात्मक प्रकोप से दूर रह सकते हैं।

करें ये उपाय:

# भगवान शनि देव का दिन शनिवार का रहता है और आप शनि के बुरे प्रकोप से बचना चाहते है तो हर शनिवार व्रत करें।

# शनि के प्रकोप से दूर रहने के लिए रोटी में तेल लगाकर कुत्ते या कौए को खिलाएं। सांप को दूध पिलाने से भी शानि कर प्रकोप दूर होता है।

# यदि पीपल वृक्ष के नीचे शिवलिंग हो तो अति उत्तम होता है। इससे शनि का प्रकोप दूर रहता है। प्रतिदिन भगवान भोलेनाथ पर काले तिल व कच्चा दूध चढ़ाना चाहिए। इससे शनि देव प्रसन्न रहते हैं।

Post a Comment

और नया पुराने