ज्यादा दिन तक नहीं चलेगा निक और प्रियंका का रिश्ता, कुण्डली में है ये दोष


दुनिया में अपने नाम की धाक जमा चुकी मशहूर एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड सिंगर निक जोनास से सगाई कर चुकी हैं। आज के समय में सोशल मीडिया पर सिर्फ निक और प्रियंका के अफेयर की खबरों का ही बोलबाला चल रहा है हालांकि इन दोनों ने सगाई कर अपने इस रिश्ते पर मोहर लगा दी है। खबरों की माने तो निक और प्रियंका जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। 

प्रियंका चोपड़ा की कुंडली:

ज्योतिष गणना के अनुसार प्रियंका की राशि वृषभ हैं और इनकी कुंडली में तृतीय भाव में चंद्रमा, तृतीय में शुक्र, राहु और बुध, चतुर्थ में सूर्य, छठें में शनि तथा मंगल और पंचम भाव में गुरु कुंडली जमाये हुए बैठा और गुरु की स्थिति को देखते हुए इस साल प्रियंका की शादी के योग बन रहे हैं। 

निक जोनास की कुंडली:

ज्योतिषी के अनुसार निक की कुंडली में सिंह लग्न और मेष राशि मौजूद है। इनकी कुंडली में सातवें भाव में लग्नेश सूर्य और केतु की दृष्टि बनी हुई हैं। इसके अलावा कारक गुरु दूसरे भाव में उच्चस्थ बुध और नीचस्थ शुक्र होने की वजह से इनके वैवाहिक जीवन में कठिनाई आ सकती है।

नहीं चलेगी शादी:


जोनस की कुंडली में विवाह भाव, भावेश और कारक तीनों को अलग स्थिति में बताया गया है जिससे इनकी शादीशुदा ज़िंदगी ज्यादा दिनों तक नहीं चलेगी। प्रियंका और निक की कुंडली के अनुसार देखा जाए तो इनके रिश्तो में मधुरता आएगी लेकिन विवाह के अधिक लम्बा चलने की संभावनाएं बहुत ही कम बन रही हैं।


Post a Comment

और नया पुराने