आज की ये नै जनरेशन भर एडवांस है। हाल ही में चीन में विक्टोरिया सीक्रेट स्टाइल शो की तर्ज पर हुए एक फैशन शो में चाइल्ड मॉडल्स के कैटवॉक ने कईयों को हैरत में डाल दिया है। चीन के सिचुआन प्रांत में 5 साल की उम्र तक की छोटी-छोटी बच्चियों ने बिकीनी और अंडरवियर में कैटवॉक किया।
बना बहस का विषय:
अपोलो की डॉक्टर एकता सोनी कहती हैं, यह केवल एक फैशन शो नहीं है बल्कि जानबूझकर छोटी-छोटी बच्चियों की सेक्सुअलिटी दिखाने का तरीका है। इस तरह की गतिविधियों में उन्हें शामिल करने से उन्हें अच्छा दिखने, अपने वजन और अन्य चीजों को लेकर ज्यादा परवाह होने लगेगी।
बाल शोषण की घटनाएं:
ऐसे शो से बाल शोषण की घटनाएं बढ़ने की भी संभावना होती है। भले ही यह शो चीन में हुआ हो लेकिन इंटरनेट पर पुरी दुनिया में ये तेजी से सर्कुलेट होती हैं। ऐसे देश जहां पर बाल यौन शोषण की घटनाएं ज्यादा होती हैं, वहां इसके गंभीर नतीजे हो सकते हैं।


एक टिप्पणी भेजें