गौतम गंभीर इन दिनों मैदान से बाहर चल रहे है। अब गौतम मैदान के बाहर किए गए अपने कामों के कारण क्रिकेट फैंस के दिलों पर राज कर रहे हैं। वह अपने एनजीओ 'गौतम गंभीर फाउंडेशन' की मदद से कई लोगो की मदद करने में लगे हुए है।
ट्रांसजेंडर्स को बनाया अपनी बहन:
आपको बता दें कि गौतम देश के सेनिको की मदद करने के लिए भी हमेशा आगे रहते है। उन्होंने रक्षाबंधन के अवसर पर एक और बड़ी मिसाल पेश कर सबका दील जीत लिया है। गौतम गंभीर ने इस रक्षाबंधन पर 2 ट्रांसजेंडर्स को अपनी बहन बनाया है और उनसे अपनी कलाई पर राखी भी बंधवाई।
औरत या मर्द नहीं, इंसान होना मायने रखता है':
गौतम ने अबीना अहर और सिमरन शेख नाम की दो ट्रांसजेंडर्स को अपनी बहन बनाते हुए एक मोटिवेशनल पोस्ट भी शेयर किया है। गंभीर ने लिखा है कि, 'औरत या मर्द होना ज्यादा मायने नहीं रखता, इंसान होना सबसे ज्यादा मायने रखता है।'

एक टिप्पणी भेजें