कुछ लोगों को सर्दियों का मौसम बहुत अच्छा लगता है। सर्दियों के मौसम का आप लुत्फ़ तो बहुत उठाते है, पर इस दौरान आपको अपनी त्वचा की देखभाल करना भी ज़रूरी है। इस मौसम में आमतौर पर स्किन रूखी और बेजान हो जाती है, जिससे आपकी त्वचा बूढ़ी नज़र आती है।
कैसे करें अपनी त्वचा की देखभाल:
# सर्दी के मौसम में स्किन पर वॉटर बेस्ड मौइश्चराइजर का प्रयोग न करें। इस मौसम में क्रीम या तेल बेस्ड मौइश्चराइजर का प्रयोग करें, क्योंकि ये त्वचा पर सुरक्षात्मक सतह(लेयर) बनाता है।
# आप चाहे तो ऐसी क्रीम या लोशन ट्राई करें जिसमे तोड़ा तेल की मात्रा ज़्यादा हो। बादाम के तेल का प्रयोग भी बेहतर विकल्प है।
स्किन के लिए रात मे इन टिप्स को फॉलो करे:
# अगर आप वर्किंग हैं तो पूरे दिन बाहर की धूल मिट्टी और प्रदूषण से आपका चेहरा काफ़ी खराब हो सकता है।
रात को सोने से पहले अपने चेहरे पर नाइट क्रीम लगाएँ ताकि आपकी त्वचा कोमल व बाउन्सी रहे।
# स्किन पर विटामिन ई वाली क्रीम का इस्तेमाल करें और रात में अच्छे से फ़ेस धोकर इस क्रीम को लगाकर सो जाएँ। मॉइस्चराइजर का रोज़ प्रयोग करते रहें वरना आपकी स्किन ड्राई हो जाएगी।
# जब स्किन को साफ़ करें तो वक़्त ज्यादा ज़ोर लगा कर साफ़ ना करें। इसके लिए आप एक अंडा लें ओर शहद डालकर फ़ेस पर मास्क के रूप में लगाएँ। अंडा त्वचा को कसने में काफ़ी सहायक है।
ड्राई स्किन के लिए फ़ेस पैक:
# 2 चम्मच जैतून का तेल और गुलाब जल को आपस में अच्छी से मिला लें। गुलाब जल चेहरे की चमक बढ़ाने में मददगार है। मिलाने के बाद इसे अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएँ। 15 मिनट तक लगाकर छोड़ दें, फिर साफ़ कर दें। जैतून का तेल डलनेस को कम करता है।

एक टिप्पणी भेजें