दरअसल पकड़ी गई 10 टन कोकीन जिस तस्कर माफिया की थी, उसने इस स्निफर डॉग का सिर लाने वाले व्यक्ति को 70 हजार डॉलर (करीब 48 लाख रुपये) इनाम के तौर पर देने की घोषणा की है। इसके बाद से वहां हड़कंप मचा हुआ है। सुरक्षा की दृष्टि से अब स्निफर डॉग को देश के प्रमुख एयरपोर्ट बोगोटा के अल डोराडो में तैनात किया गया है।
खबरों के मुताबिक मार्च 2016 में उसने ड्रग की पहली बड़ी खेप पकड़ी थी। उस समय कोलंबिया से बेल्जियम भेजे जा रहे केलों के डिब्बे में छिपा कर रखी गई करीब तीन हजार किग्रा कोकीन को उसने पकड़वाया था। इसके बाद दूसरी बड़ी खेप उसने मई, 2017 में पकड़ी थी। तब उसने बेल्जियम भेजे जा रहे एक शिपमेंट में से 1.1 टन कोकीन पकड़वाई थी।
उसने इसी साल पुलिस को 5.3 टन कोकीन पकड़वाने में मदद की थी। इसक बाद उसने चार टन और कोकीन पकड़वाई थी। इसके लिए उसे विल्सन क्विंटेरो मेडल दिया गया था। वह अब तक पुलिस के साथ 300 से अधिक अभियानों में शामिल हो चुकी है।
खास बात ये है कि ये कुत्ता बुलेटप्रूफ गाड़ी में चलता है। इसके साथ 2 गनमैन भी रहते हैं। एयरपोर्ट पर पीक आवर्स में करीब 6 घंटे के लिए कुत्ते को ड्यूटी पर रखा जाता है। कुत्ते के साथ काम करने वाले पुलिसकर्मी बताते हैं कि यह अन्य कुत्तों से काफी तेज है। कुत्ते की उम्र करीब 6 साल है और यह कोलंबिया में काफी मशहूर हो चुका है।





एक टिप्पणी भेजें