यहाँ सोना और सिगरेट पीना है सख्त मना, भूत मारते है थप्पड़


ये दुनिया बहुत अजीब है। देश में कई भूतिया महलों के बारे में आपने सुना होगा। राजस्‍थान में तो ऐसे भूतिया किलों की तो भरमार है। इसके पीछे कारण है कि इनके भूतिया होने के सबूत भी समय-समय पर मिलते रहे हैं और यही वजह है कि इनमें से कई जगहों को शाम ढलते ही पर्यटकों के लिए बंद कर दिया जाता है। इनमें से एक है राजस्‍थान के कोटा का ब्रज राज भवन पैलेस।

यहां है ये इमारत;

ये राजस्‍थान की बेहद प्राचीन इमारत है। सिर्फ यही नहीं अपने बेहद विचित्र इतिहास के लिए ये जानी जाती है। बता दें कि ये इमारत करीब 180 साल पुरानी है। 1980 में इसको ऐतिहासिक होटल घोषित कर दिया गया। इस ऐतिहासिक होटल में भूत हैं इस बात के कई सबूत मिल चुके हैं। यहां आने वाले पर्यटक इस बात के गवाह होते हैं। 


पर्यटकों ने भी किया हुआ है ये अहसास:

सिर्फ पर्यटक ही नहीं इस बात की गवाही तो यहां नौकरी करने वाले लोग भी दे चुके हैं। रात की ड्यूटी पर तैनात गार्ड उस भूतिया अनुभव को झेल भी चुके हैं। अब तक के गार्ड्स बताते हैं कि रात की ड्यूटी के दौरान अगर कोई गार्ड सो जाता है तो भूत उसको झापड़ मारकर जगाता है। अब सवाल ये उठता है कि अक्‍सर लोगों को दिखने वाला ये भूत है किसका। 

ऐसा मानना है जानकारों का:

लोगों का मानना है कि ये भूत मेजर बर्टन नाम के एक शख्‍स का है। मेजर बर्टन के बारे में बताया गया है कि वो ब्रिटेन से भारत आए थे। उस समय बर्टन जालिम ब्रिटिश हुकूमत का प्रतिनिधित्‍व कर रहे थे। तभी क्रांतिकारियों ने उनको मार डाला। इसके बाद क्रांतिकारियों ने मेजर बर्टन के बेटों को भी मार डाला। उस समय से उनकी आत्‍मा इसी होटल में भटक रही है। 

Post a Comment

और नया पुराने