चनावी रंग: यूपी फतह के लिए 'मिशन गांव' पर निकली बीजेपी, क्या होगा खास


बीजेपी एक सत्तारूढ़ और मजबूत पार्टी है। शहरी क्षेत्रों में मजबूत पिलर माने जाने वाली बीजेपी अब गांवों को भी गढ़ बनाएगी। 2019 लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए गांवों में जनाधार बढ़ाकर पैठ मजबूत करने की तैयारी में बीजेपी जुट गई है। बताया जा रहा है कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) इस मिशन में पूरी तरह से बीजेपी का साथ देगा।

एक सितंबर से 'टी-20' मुहिम:

बीजेपी के सूत्रों के मुताबिक यूपी में 73 प्लस का टारगेट फतह करने के लिए गांवों को गढ़ बनाने पर जोर दिया जा रहा है। पार्टी थिंकटैक की सोच है कि दलितों और पिछड़ों को जोड़े बिना गैरबीजेपी दलों के संभावित गठबंधन को पटखनी देना मुश्किल होगा। थिंकटैंक के मुताबिक ज्यादातर दलित और पिछड़े ग्रामीण इलाकों में बसते हैं। ऐसे में ग्रामीण इलाकों को टारगेट किया जाए।

गांव में समरसता केंद्र की तैयारी:

गांव को गढ़ बनाने की बीजेपी की सोच को पुख्ता करने के लिए आरएसएस का समरसता मंच हर गांव में सामाजिक केंद्र खोलने की तैयारी में है। आरएसएस के सूत्रों के मुताबिक इन समरसता मंच पर जातिवादी व्यवस्था को दूर करने और सभी को एक सूत्र में बाधने की कोशिश के क्रम में हर सप्ताह या माह में दो बार मिलन और सहभोज कराया जाएगा।

Post a Comment

और नया पुराने