शुगर के मरीज के लिए फायदेमंद है ब्लैक कॉफी का सेवन


सुबह-सुबह हर किसी के दिन की शुरुआत चाय की चुस्की से होती है। भारत में आमतौर पर लोग दूध वाली कॉफी पीना पसंद करते हैं, लेकिन यदि आप ब्लैक कॉफी पीना शुरू कर दें तो आपकी सेहत को कई फायदे होंगे। यह आपको चुस्त रखने के साथ ही दर्द को भी दूर रखेगी। कॉफी में मौजूद कैफीन आपके ब्रेन में डोपामीन लेवल को बढ़ाता है। 

ब्लैक कॉफी पीने के फायदे:

# ब्लैक कॉफी से वजन घटाने में भी मदद मिलती है। कैफीन मेटाबॉलिक रेट को बढ़ाता है, इससे शरीर फैट को जलती बर्न करता है और वजन को तेजी से बढ़ने से रोकता है।

# ब्लैक कॉफी में एंटीऑक्सिडेंट, विटामिन, मिनरल्स आदि मौजूद हैं। एंटीऑक्सीडेंट हेल्थ से जुड़ी पुरानी परेशानियों को दूर करने में मदद करता है। साथ ही कैंसर के रिस्क को भी कम करता है

# ब्लैक कॉफी डायबीटीज के रिस्क को भी कम करती है, जो बढ़ती उम्र में अंगों को नुकसान पहुंचाने और दिल की सेहत के लिए खतरा बन सकती है। कॉफी शरीर में इंसुलिन बढ़ाने में मदद करती है।


# कैफीन एडेनोसाइन रिसेप्टर्स को ब्लॉक करता है जो अस्थाई रूप से दर्द में राहत देता है। हालांकि, इसकी इस खासियत के कारण ज्यादा कॉफी पीना आपके शरीर को नुकसान भी पहुंचा सकता है। 

Post a Comment

और नया पुराने