इसे किकी चैलेंज के नाम से जाना जाता है। कई सारे लोगों ने अभी तक इस तरह के वीडियोज को शेयर किया है। बता दें कि इस डांस में सादारण डांस नहीं है बल्कि चलती कार से उतर कार डांस करते हुए लोग अपना वीडियो शेयर कर रहे हैं। किकी डांस में अपनी चलती कार को धीमा करके रोड पर उतर जाता है और किसी गाने पर डांस करता है। इसके अलावा उसके साथ बगल बैठा साथी उसकी वीडियो बनाता है।
दुबुई, अमेरिका, यूरोप, इजिप्ट और जोर्डन में इसतरह की वीडियो काफी वायरल हो रहे हैं। इसकी शुरुआत सबसे पहले शिग्गी नाम के कॉमेडियन ने किकी चैलेंज के नाम से शुरु किया। हालांकि उन्होंने खुद गाड़ी से उतरकर डांस नहीं किया लेकिन उनके फैंस ने जमकर गाड़ी से उतरकर डांस भी किया और वीडियो पर शेयर किया।
इस वीडियों में लोग रैपर ड्रेक के गाने 'In My Feelings' पर डांस करते दिख रहे हैं। लेकिन इन वीडियोज में किकी चैलेंज करते लोग खतरा मोल ले रहे हैं। कई वीडियोज में गाड़ी से उतरते वक्त लड़किया गिर गई और कई लड़कियों को चोट भी आई। इससे इसे काफी खतरनाक माना जा रहा है। ऐसे में दुबुई पुलिस ने कई लोगों को इस खतरनाक स्टंट करते देखकर गिरफ्तार भी किया। इतने खतरों के बाद भी लोग इसे पूरी दुनिया में परफार्म कर रहे हैं और शेयर कर रहे हैं।



एक टिप्पणी भेजें