फैशन वीक के दूसरे दिन डिज़ाइनर फाल्गुनी शेन पीकॉक के लिए बॉलीवुड डीवा करीना कपूर शो स्टॉपर बनीं। इस दौरान करीना कपूर बहुत ही खूबसूरत गोल्डन कलर के लहंगे में नज़र आईं।
साथ ही करीना ने फुल स्लीव ब्लाउज़, ट्रेन ए लाइन लहंगा और फेदर लेस वाला दुपट्टा लिया हुआ था। क्रिस्टल वर्क से भरा यह लहंगा राजस्थान के जूनागढ़ पैलेस से इंस्पायर्ड है। इस लहंगे की खुद करीना कपूर ने बहुत ही तारिफ की।
करीना कपूर द्वारा पहना गया ये लहंगा 30 किलो का है। रैंप वॉक के बाद उन्होंने खुद ये बात बताई। एक्ट्रेस ने कहा, ''लहंगे का वजन 30 किलो है। ये इतना भारी था कि रैंप वॉक के दौरान मुझे लगा जैसे मेरी पीठ ही नहीं है। ''




एक टिप्पणी भेजें