बच्चे का आईक्यू बढ़ाना हैं गर्भवस्था में महिलाएं जरूर करें इस चीज का सेवन


हर गर्भवती महिला ये चाहती है कि उसका आने  वाला  बच्चा स्वस्थ और तीव्र बुद्धि वाला हो। यदि आप भी ऐसा चाहती है तो आपके लिए आज हम बहुत अच्छी खबर लेकर आए हैं। जी हाँ, इसके लिए आपको केवल अपनी गर्भवस्था के दौरान अधिक से अधिक फल खाना होगा।

दरसल एक शोध से यह बात सिद्ध हुई है कि गर्भवस्था में महिलाएं जितने अधिक फलों का सेवन करती हैं, उतना ही अधिक उनके गर्भ में पल रहे बच्चे का आईक्यू बढ़ता है। शोध से प्राप्त हुए निष्कर्षों के अनुसार दिन भर में 6 से 7 बार फल खाने या जूस पीने से उनके बच्चे का दिमाग एक वर्ष के बच्चों जितना तेज हो जाता है।

यह शोध कनाडा के अलबर्टा यूनिवर्सिटी के प्रमुख अनुसंधानकर्ता पीयूष मंधाने का कहना है कि “ किए गए शोध से संज्ञानात्मक विकास की सबसे अधिक जानकारी इस बात से मिलती है कि प्रेग्नेंसी के दौरान माँ ने कितना फल खाया है। ऐसे में महिलाएं जितना अधिक फल खाती हैं उतना अधिक बच्चे का संज्ञानात्मक विकास होता है”।

इस शोध में करीब 688 बच्चों के आंकड़ों का अध्ययन किया गया। जिसमें ये बात स्पष्ट हुई है। इस शोध को इबियोमेडिसिन जर्नल में प्रकाशित किया गया है।

Post a Comment

और नया पुराने