स्टडी में हुआ खुलासा सेहत के लिए हानिकारक है नेल पॉलिश


क्या आप जानती हैं, जो नेल पॉलिश आप लगाती हैं, वह आपकी हैल्थ के लिए काफी नुक्सानदायक है? इसकी वजह से आपका वज़न बढ़ सकता है? नेल पॉलिश भले ही आपके हाथों की खूबसूरती में चार चांद लगा देती हो, लेकिन यह आपकी वज़न बढ़ने का भी कारण हो सकती है। इसका खुलासा एक स्टडी में हुआ है। नेल पॉलिश में उपयोग किया जाने वाला कैमिकल ट्रिफैनिल फोसफेट बॉडी को काफी नुक्सान पहुंचाता है। इस टी.पी.एच.पी. भी कहते हैं।


नैचुरोपैथ, मरिसा मेलवसो के अनुसार, कुछ स्टडीज़ में यह बात सामने आई है कि टी.पी.एच.पी. एन्डोक्राइन में गड़बड़ी पैदा कर देता है, जिसका सीधा मतलब है कि यह हमारे हॉर्मोनल सिस्टम पर असर डालता है। इसकी वजह से वजन बढ़ने के अलावा बाकी परेशानियां हो सकती हैं। इस स्टडी में दो दर्जन से भी ज्यादा महिलाओं ने भाग लिया। इसमें पाया गया कि नेल पॉलिश लगाने के 10 से 14 घंटों के बाद उन महिलाओं की बॉडी में नेल पॉलिश में उपयोग होने वाला कैमिकल (टी.पी.एच.पी.) पाया गया।


इस स्टडी के अनुसार सबसे ज्यादा चिंता की बात तो यह है कि नेल पॉलिश को महिलाओं और लड़कियों को बेचा जा रहा है और वे भी बढ़-चढ़कर इसका इस्तेमाल कर रही हैं। इससे भी •यादा चिंता का विषय है कि नेल पॉलिश लगाए जाने के कुछ देर बाद ही इसमें मौजूद कैमिकल बॉडी के अंदर प्रवेश कर जाता है। शोधकर्ताओं ने 10 नेल पॉलिशों का भी टेस्ट किया और पाया कि उनमें से करीब 8 नेल पॉलिशों में कैमिकल पाया गया। इसके बाद एक्सपर्ट्स ने निष्कर्ष निकाला कि नेल पॉलिश का लेबल चैक करने के बाद ही उसे खरीदा जाए। 

Post a Comment

और नया पुराने