आईफा अवॉर्ड 2018 बैंकॉक में आयोजित हुआ है। इस अवार्ड समारोह में कई दिग्गज सितारों ने शिरकत की है। लेकिन सबकी नज़र टिकी बॉलीवुड अभिनेत्री रेखा पर। हाल ही में बॉलीवुड की सदाबहार एक्ट्रेस रेखा ने बैंकॉक में हुए आईफा अवॉर्ड 2018 में परफॉर्म कर गदर मचा दी। रेखा ने करीब 20 साल बाद आईफा के स्टेज पर परफॉर्मेंस दी थी।
रेखा स्टेज पर पहुंचते ही 60 नहीं 25 साल की लग रही थीं। उन्होंने सलाम-ए-इश्क गाने पर डांस किया था। अब वो बैंकॉक से भारत लौट आई हैं। उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। रेखा का एयरपोर्ट लुक इतना खतरनाक था कि उन्होंने कटरीना, करीना जैसी हीरोइनों को भी फेल कर दिया। इस दौरान रेखा ने व्हाइट कलर का कोट और हैरम स्टाइल पैंट पहनी हुई थी।
हाथ में व्हाइट पर्स भी था। इसके अलावा रेखा ने सिर पर व्हाइट कलर का दुपट्टा भी बांधा हुआ था। रेड लिपस्टिक रेखा के लुक को पूरा कर रही थी। इस लुक से रेखा ने अपनी फिल्म 'खून भरी मांग' की याद दिला दी। रेखा पहले भी अपने लुक से फैंस को चौंका चुकी हैं। 63 की उम्र में भी रेखा आजकल की एक्ट्रेस को जबरदस्त टक्कर देती हैं। फिलहाल रेखा लंबे समय से फिल्मों से दूर हैं।



एक टिप्पणी भेजें