मेष
इस राशि के पुरुष को अक्सर शांत स्वभाव की पत्नियां नसीब होती हैं। पत्नी के शांत स्वभाव के कारण लड़ाई-झगड़े की भी संभावना कम रहती है। इनकी पत्नियां दिखने में बेहद आकर्षक होती हैं और हर कोई इनकी तरफ आकर्षित हो जाता है।
वृष
इस राशि के पुरुषों को गुस्सैल स्वभाव की पत्नियां मिलती हैं। इनकी पत्नियों का गुस्सा बेहद खतरनाक होता है। इन्हें छोटी-छोटी बातों पर भी जल्दी गुस्सा आ जाता है। इसलिए अक्सर पति को पत्नी के मन मुताबिक चलना पड़ता है। ऐसा नहीं करने पर तनाव का माहौल बना रहेगा।
मिथुन
इस राशि के जातकों को बातूनी स्वभाव की पत्नियां मिलती हैं। इन्हें बातचीत करने का बहुत शौक होता है और यह अपने आगे किसी को मौका नहीं देतीं। अब इनकी बातचीत से खुश होना है या दुखी, ये आप पर निर्भर करता है।
कर्क
इनकी पत्नियां बहुत मिलनसार होती हैं। इन्हें किसी के साथ घुलने मिलने में ज्यादा समय नहीं लगता। ये परिवार के सदस्यों के साथ भी बहुत जल्दी घुल-मिल जाती हैं। ये अपने बोलचाल और व्यवहार से सबका दिल जीत लेती हैं।
सिंह
इस राशि के पुरूषों की पत्नियां लड़ाकू किस्म की होती है। ये हर बात पर लड़ने का मौका ढूंढती है. इनके पति इनसे पंगा लेने से पहले सौ बार सोचते हैं। अच्छी बात यह है कि ये आपके लिए किसी से भी लड़ने को तैयार रहती हैं।
कन्या
इस राशि के पुरुषों को समझदार पत्नियां मिलती हैं। इनकी समझदारी से हर कोई प्रभावित होता है। ये परिवार को एक साथ लेकर चलने में यकीन रखती हैं। ये किसी के लिए बुरा नहीं सोचती।
तुला
इस राशि के जातकों की पत्नियां काफी हंसमुख स्वभाव वाली होती हैं। ये ना किसी को टेंशन देती हैं और ना ही किसी बात की ज्यादा टेंशन लेती हैं। इनके करण इनके पति भी काफी हद तक टेंशन फ्री हो जाते हैं।
वृश्चिक
इस राशि के लोगों को चंट और चालाक किस्म की पत्नियां मिलती हैं। इनकी पत्नियां किसी भी समस्या को चालाकी से निपटाती हैं। इन्हें बेवकूफ बनाने के बारे में आप सोच भी नहीं सकते।
धनु
इनकी पत्नियों का स्वभाव खर्चीला होता हैं। इनसे सेविंग्स नहीं हो पाती। इन्हें शॉपिंग करना, घूमना-फिरना और फ़ालतू सामान पर खर्चा करना बहुत पसंद होता है। इन्हें पैसे की वैल्यू कम होती है।
मकर
इस राशि के पुरुषों को आज़ाद खयालों वाली पत्नियां नसीब होती हैं। इन्हें बंदिशों में रहना पसंद नहीं होता। ये कोई भी काम अपने तरीके से करना पसंद करती हैं।
कुंभ
इस राशि के पुरुषों को फिल्मी और नौटंकीबाज पत्नियां मिलती हैं। इनकी पत्नियों को सपनों की दुनिया में रहना पसंद होता है। ये अपनी हरकतों से सबका मनोरंजन करती रहती हैं। इनकी ये आदत इनके पतियों को काफी पसंद आती है।
मीन
इस राशि के पुरुषों की पत्नियां बहुत शर्मीले स्वभाव की होती हैं। इन्हें किसी से ज्यादा बातचीत करना पसंद नहीं होता। इनकी दुनिया बस इनके पति और बच्चे होते हैं। इस वजह से लोग इन्हें घमंडी भी समझते हैं।













एक टिप्पणी भेजें