बाईं करवट सोने के फायदे जानकर आप भी इस तरह सोना शुरू कर देंगे


स्वस्थ रहने के लिए अच्छी नींद लेना बहुत जरूरी है। बुरी नींद न सिर्फ दर्द का कारण बनती है बल्कि इससे आप और कई बीमारियों की चपेट में भी आ जाते हैं। मगर आप कितने घंटे सोते है इस ज्यादा इस बात का ध्यान रखना जरूरी है कि आप किस पोजीशन में सोते हैं। सोने की गलत पोजीशन से मांसपेशियों में एेठन, रक्त प्रवाह में गड़बड़ी और चोट का कारण भी बन सकती है। एक्सपर्ट के अनुसार, बाईं करवट सोना सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। आज हम आपको बाईं करवट के ऐसे फायदे बताने जा रहे हैं....

1. बाईं करवट सोने से दिल पर ज्यादा दवाब नहीं पड़ता और वद ठीक से कार्य करता है। इससे आप अधिक समय तक स्वस्थ रहते हैं और दिल की बीमारियों का खतरा भी काफी हद तक कम हो जाता है।


2. बाईं करवट लेकर सोने से शरीर के अन्य अंग और दिमाग में रक्त के साथ ऑक्सीजन का प्रवाह भी अच्छी तरह होता है। इससे आपका शरीर स्वस्थ रहता है और अंदरूनी अंग भी ठीक से अपना कार्य करते हैं।

3. गर्भवती महिलाओं के लिए बाईं करवट सोना ही सबसे बेहतर होता है। क्योंकि उससे गर्भस्थ शिशु के स्वास्थ्य पर बुरा असर नहीं पड़ता। इसके अलावा इस करवट सोने से एड़ी, हाथों और पैरों में सूजन की समस्या भी नहीं होती।

4. बाईं करवट सोने से शरीर में रक्त कर संचार बेहतर होता है और नींद भी अच्छी आती है। इस तरह से सोने पर आपको उठने पर थकान महसूस नहीं होगी और पेट संबंधी समस्याएं भी दूर रहती हैं।

5. बाईं करवट लेकर सोने से पाचन तंत्र पर दवाब नहीं पड़ता, जिससे भोजन अच्छी तरह पच जाता है।


6. अगर आपको अक्सर कब्ज की समस्या रहती है तो बाईं ओर सोने से आपको इससे राहत मिल जाएगी। इससे गुरूत्वाकर्षण के कारण भोजन छोटी आंत से बड़ी आंत में बहुत आराम से पहुंचता है और सुबह पेट साफ होने में आसानी होती है।

7. बाईं तरफ सोने से खर्राटों को रोकने में भी मदद मिलती है। इसका कारण यह है कि यह आपकी जीभ और गले को न्यूट्रल पोजीशन (Neutral Position) में रखता है और आपके वायुमार्ग को साफ रखता है। इससे आप सही तरीके से सांस ले पाते हैं और खर्राटे नहीं आते।

Post a Comment

और नया पुराने