सिंदूर विवाहित महिला के सुहाग की निशानी होता है, हिंदू मान्यता के अनुसार विवाहिताओं के प्रतिदिन मांग में सिंदूर लगाने से उनके पति की उम्र लंबी होती है। वहीं सही तरीके से सिंदूर लगाने से पति-पत्नी के बीच प्रेम बना रहता है और दोनों के रिश्ते के बीच दरार नहीं आती है। वहीं ये विवाहिताओं को अनेक तरह की बुरी बलाओं से भी बचाकर रखता है।
पहले महिलाएं सीधी मांग में आधे सिर तक सिंदूर लगाती थीं लेकिन अब इसका फैशन बदल गया है और आजकल विवाहिताएं केवल माथे पर सिंदूर की एक छोटी सी लाइन बना लेती हैं। वहीं जहां पहले सूखे सिंदूर का प्रयोग किया जाता था अब ये बदलकर लिक्विड हो गया है। आपको बता दें कि सिंदूर को किसी भी तरीके से लगाना सही नहीं होता है हिंदू धर्म में सिंदूर कैसे लगाया जाए इसके बारे में भी बताया गया है। आइए आपको बताते हैं कैसे लगाना चाहिए सिंदूर।
सुहागन स्त्री को अपनी मांग में सिंदूर इस तरह से लगाना चाहिए, जिससे वो प्रत्यक्ष सभी को दिखाई दे। आजकल ऑफिस जाने वाली विवाहिताएं कुछ इस तरीके से सिंदूर लगाती हैं कि वह किसी को दिखे नहीं । आपको बता दें कि ये सही नहीं है। सिंदूर माथे पर हमेशा दिखता हुआ लगाना चाहिए।
शास्त्रों के अनुसार सिंदूर को हमेसा सीधी मांग में ही लगाना चाहिए, बिना मांग निकाले या उल्टी मांग में सिंदूर लगाना सही नहीं माना जाता है। गीला सिंदूर लगाने के बजाय सूखा सिंदूर लगाना चाहिए, इसी के साथ सिंदूर को सीधी मांग में आधे माथे तक लगाना चाहिए।

एक टिप्पणी भेजें