ज्योतिषशास्त्र इंसान के वर्तमान में और भविष्य में होने वाली घटनाओ के बारे में बताता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार घर के हर कमरे का अपना एक अलग महत्व होता है। ज्योतिष के अनुसार घर के कमरों में उसके अनुसार ही सामान रखना चाहिए। बेडरूम में भी ज्योतिष के सभी नियमों का पालन करना चाहिए। इससे न सिर्फ सकारात्मक ऊर्जा का ही संचार होता है बल्कि इसका उपयोग जीवन के कई प्रकार के कष्टों के निवारण में भी होता है।
# जोड़े के लिए रिश्ता अहम् है। डबल गद्दे का उपयोग करना चाहिए सिंगल या दो अलग-अलग गद्दे का प्रयोग करने से बचें। इससे रिश्तों में संमाजस्य बढ़ता है।
# बेडरूम की पूर्व-उत्तर दिशा खाली होनी चाहिए। किसी भी भारी फर्नीचर या खाली सामान से भरी हुई न हो और हमेशा श्योर करें कि यह दिशा हमेशा अव्यवस्थिता से मुक्त हो।
# बेडरूम में नकदी के लॉकर को स्थापित करने से बचें। अगर कोई ओर विकल्प नहीं हो तो एक तिजोरी दक्षिण पश्चिम दिशा में रखें, जिससे उसका मुख उत्तर या पूर्व की ओर खुले।
# हर 6 महीने में बेड की चादरें और सिरहाने के कवर का उपयोग बंद कर उन्हें बदल देना चाहिए, क्योंकि सोने वक्त हम में से निकली हुई सब नकारात्मकताओं को ये सोख लेते हैं।
# बेडरूम में सुखदायक रंगों को चुनें जैसे हल्का गुलाबी, हल्का हरा, हल्का नीला, लवैंडर इत्यादि।सफेद रंग हमेशा ही सुखदायक शांतिदायक और बेडरूम के माहौल में स्थिरता प्रदान करता है।

एक टिप्पणी भेजें