अर्चना विजया ने भारत में धर्म का दर्जा प्राप्त खेल क्रिकेट के महागम आईपीएल को भी होस्ट किया हैं और बॉलीवुड के सबसे फेमस अवॉर्ड शो आईफा को भी होस्ट किया है।
बता दें अर्चना स्पोर्ट्स एंकर होने के साथ-साथ एक सुपर मॉडल भी हैं। अर्चना ने 2004 में अपने करियर की शुरुआता चैनल वी के सुपरमॉडल रिएलटी शो 'Get Gorgeous' से की। इस शो में उन्हें जीत मिली थी।
अर्चना एक ऐसी विजेता रहीं हैं जिन्होंने इस शो अगले ही Get Gorgeous के शो यानी 2005 में होस्ट की भूमिका निभाई।
आपको बता दे अर्चना ने शुरुआती पढ़ाई भवानीपुर से की फिर बाद में कॉलेज के लिए वह कोलकाता आ गईं। वे 'खतरों के खिलाड़ी' के सीज़न 6 में बतौर कंटेस्टेंट के रुप में शो का हिस्सा रहीं।
अर्चना का बिजनेसमैन धीरज पुरी शुरुआती दौर में प्रेम संबंधों में आए, फिर 2015 में दोनों ने शादी कर ली।






एक टिप्पणी भेजें