पाकिस्‍तान मूल की इस महिला के ऐसे शौक जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान


दुनिया में कई देश ऐसे हैं जहां भूख से लोग तड़प-तड़प कर मर रहे हैं। लेकिन कई ऐसे अमीर लोग भी हैं जो पानी की तरह पैसा बहाते हैं। कुछ लोग रोज भूखे सोते हैं तो कुछ को समझ नहीं आता वो अपने पैसे को किस तरह से खर्च करें। यही कारण है कि वो बिना जरूरत के बेकार की चीजों में पैसे खर्च करते हैं।


ऐसे ही पाकिस्‍तान मूल के ब्रिटिश अरबपति मोहम्‍मद जूहर की पत्‍नी कमालिया भी बेहद अमीर है। कमालिया बहुत खूबसूरत महिला है। वो अपनी खूबसूरती बनाए रखने के लिए कई तरह की चीजों का इस्तेमाल करती रहती है।


अपनी खूबसूरती को बनाए रखने के लिए कमालिया ने एक शौक अपना रखा है। वो है शैंपेन से नहाना। ये कोई आम शैंपेन नहीं बल्कि इस शैंपेन की एक बोतल की कीमत लगभग 5,000 रुपए है। वो नहाने के लिए एक दिन में इस शैंपेन की लगभग 20-30 बोतलें इस्तेमाल करती है। एक महीने में कमालिया के नहाने का खर्च करोड़ो रुपए है।


अपनी अमीरी और शान-ओ-शौकत दिखाने के लिए कमालिया हर समय अपने आसपास 20-22 नौकर रखती है। इन नौकरों पर वो 1 से 2 करोड़ रुपए खर्च करती है। कमालिया को एक और शौक है। वो है पेरिस के मशहूर और सबसे बड़े होटल सूट इंपेरियल रिट्ज में रुकना। वो अकसर उस होटल में जाकर रुकती है। बता दें कि इस होटल में एक रात रुकने का खर्च लगभग 20 लाख रुपए आता है। 

Post a Comment

और नया पुराने