हर लड़की की कुछ ऐसी ख्वाहिशें होती हैं, जो वह अपने पार्टनर से एक्सपेक्ट करती है। आजकल के लड़के प्यार तो जल्दी कर लेते हैं लेकिन रिलेशनशिप को बनाए रखने के लिए जितने पापड़ बेलने पड़ते हैं, वह उनके लिए मुश्किल हो जाता है। लड़कों के लिए अपने पार्टनर को समझ पाना, उसनी उम्मीदों पर खरे उतर पाना और उसकी ख्वाहिशों को पूरा कर पाना बड़ा ही मुश्किल होता है। भले ही वो अपनी गर्लफ्रेंड को कितना भी प्यार क्यूं ना करते हों लेकिन उनकी कुछ इच्छाओं को वह चाहकर भी पूरा नहीं कर पाते....
1. हर लड़की चाहती है कि इसका पार्टनर बिना कहे ही उनके दिल की बात समझ लें। वह चाहती हैं कि उनके बीच में कुछ कहने, सुनने और समझने के लिए शब्दों की जरूरत ना पड़े। उनका पार्टनर आंखों और इशारों में ही सारी बात समझ जाए।
2. अक्सर लड़कियों को ही किचन की जिम्मेदारी दी जाती है लेकिन उनकी इच्छा होती है कि उनका पार्टनर बिना कहे ही उन्हें अपने हाथ का बना खाना खिलाए। मगर उनकी यह इच्छा हमेशा अधूरी ही रहती है।
3. शॉपिंग करना तो हर लड़की को पसंद होता है। लड़कियां अक्सर चाहती हैं कि उनका पार्टनर उन्हें शॉपिंग पर ले जाए और उन्हें उनकी पसंदीदा चीजें दिलवाए। मगर शॉपिंग पर जाने के नाम से ही लड़के घबरा जाते हैं, फिर चाहें बात पार्टनर के साथ जाने की ही क्यों न हो।
4. लड़कियों को अपनी पहली मुलाकात से लेकर रिलेशनशिप की हर छोटी-बड़ी याद रहती है। अपने पार्टनर भी वह यही उम्मीद करती है कि वो उनकी हर बात को याद रखें लेकिन ऐसा होता नहीं है।
5. सरप्राइज गिफ्ट की चाहत भी हर लड़की को होती है। हर लड़की चाहती है कि किसी छोटे-बड़े अवसर या बिना किसी मौके के पार्टनर उन्हें गिफ्ट दें। बर्थडे हो या एनिवर्सरी, पार्टनर हर दिन को उनके लिए खास बना दे लेकिन लड़कियों की यह इच्छा भी कभी पूरी नहीं हो पाती।

एक टिप्पणी भेजें