हाल ही में इस शो के प्रमोशन इंवेंट के लिए प्रियंका ने ऐसी ड्रेस पहनी, जिससे सोशल मीडिया पर बवाल शुरू हो गया। प्रियंका की इस कट-आउट ब्लेजर ड्रेस को देखकर जहां कुछ लोग उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं, वहीं कुछ को प्रियंका की ये ड्रेस बिल्कुल नहीं भाई।
प्रियंका ने एक ऐसी ड्रेस पहनी जिसमें उनके शरीर का कुछ हिस्सा दिख रहा है। प्रियंका ने इस ड्रेस में अपनी कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दीं। प्रियंका की इस ग्रे कलर की ड्रेस में चेस्ट पर कट लगे हुए हैं।
वैसे ये पहली बार नहीं है जब प्रियंका चोपड़ा के कपड़ों ने इंटरनेट पर तूफान मचाया हो। इससे पहले भी पिछले साल मेट गाला के वक्त प्रियंका का पहना ट्रेंचकोट हिट मीम बन गया था।
बॉलीवुड के बाद क्वांटिको के बल पर हॉलीवुड में अपनी धमक जमाने वाली प्रियंका को उनके फैंस हिंदी स्क्रीन पर देखना चाहते हैं। बॉलीवुड फिल्म ‘जय गंगाजल’ में प्रियंका चोपड़ा को 2016 में आखिरी बार देखा गया था।





एक टिप्पणी भेजें