मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उसने बताया कि 19 साल की उम्र में पहली बार अपनी ब्रेस्ट की सर्जरी करवाई थी। इसके बाद वो लगातार सर्जरी करवाती रही। आपको जानकर हैरत होगी कि वो अब तक चार बार ब्रेस्ट इंप्लांट सर्जरी और दो बार नाक की सर्जरी करवा चुकी है। इसके अलावा अपने बट और पेट की भी वो सर्जरी करवा चुकी है।
एलीरा आगे बताती है कि परफेक्ट कमर के लिए उसने थोड़े से अपने रिब्स भी हटवाएं हैं। फिलहाल उसकी कमर की साइज 20 इंच है और आगे भी वो इसकी सर्जरी करवाना चाहती है। सोशल साइट्स इंस्टाग्राम पर करीब 5 लाख एलीरा फॉलोअर्स हैं और अपने फैन्स के साथ वो सर्जरी का वीडियो और फोटो शेयर करती है। एलीरा का कहना है कि पूरी दुनिया मेरी बॉडी को देखना चाहती है।



एक टिप्पणी भेजें