1. हर लड़की के मन में कभी न कभी ये बात तो जरूर आती है कि वो किसी के लिए कुछ पकाए। किसी खास के लिए कुछ स्पेशल पकाना, वो भी अपने हाथों से। कोई लड़की भले ही अपने मुंह ये बात कहे न, लेकिन वो ऐसा करना जरूर चाहती है।
2. अकेले बैठकर खाना किसे पसंद होता है? ऐसे में कोई साथ बैठकर खाए तो खाने का स्वाद भी दोगुना हो जाता है।
3. हम सभी को किसी ऐसे शख्स की तलाश होती है जिसके साथ हम अपने दिन की शुरुआत करें। घर के छोटे-बड़े कामों को जिसके साथ हंसते-खेलते पूरा कर लें।
4. भले ही हमारे पास दुनियाभर की खुशियां हों लेकिन इन खुशियों का महत्व किसी के साथ होने से बढ़ जाता है।
5. काश कोई ऐसा हो...जो मेरी हर जरूरत के समय साथ खड़ा दिखे।
6. माना कि मैं बहुत समझदार हूं। वर्क प्लेस पर लोग मुझसे सलाह लेते हैं। लेकिन कोई तो ऐसा होना चाहिए जिसके आगे मैं बच्ची बन सकूं।
7. कोई तो ऐसा हो जो मुस्कुराते हुए, गुड मॉर्निंग किस देकर मुझे जगाए।
8. ...गुडमॉर्निंग किस के साथ कोई गुड-नाइट किस देने वाला भी तो होना चाहिए।
9. कोई तो ऐसा होना ही चाहिए जो प्यार भरी बातें करे और सरप्राइज दे।
10. कोई तो ऐसा होना चाहिए, जो कहे कि आज तुम्हारी बहुत याद आई।




एक टिप्पणी भेजें