लेकिन यहां एक छात्र के फेल होने पर परिवार ने जश्न मनाया है। सरस्वती शिशु मंदिर में पढ़ने वाले 10वीं के छात्र आशु व्यास 6 विषयों में से 4 में फेल हो गया। इसके बाद पिता सुरेंद्र व्यास ने और अन्य परिवार के लोगों ने गुस्सा होने की बजाय जुलूस निकाला।
ऐसा इसलिए किया गया ताकि बच्चा निराश होकर आत्महत्या न कर ले। परिजनों को डर था कि बच्चा फेल होने पर आत्महत्या कर सकता है। वहीं इसके बाद फेल होने वाले छात्र आशु व्यास ने कहा कि अब मन लगाकर पढ़ाई करेगा और अगली बार 10वीं में पास होकर दिखाएगा।



एक टिप्पणी भेजें