खबरों की मानें तो फिल्म की प्रोड्यूसर रिया कपूर और एकता कपूर इसके लिए 'ए' (एडल्ट) सर्टिफिकेट चाह रही हैं। इसकी मुख्य वजह ये है ताकि सेंसर बोर्ड से फिल्म में किसी भी तरह का कट न लगे और फिल्म का ओरिजनल टेस्ट भी बरकरार रहे।
इसके साथ ही आपको बता दे कि वीरे दी वेडिंग का नया पोस्टर आते ही सोशल मीडिया में वायरल भी हो गया है। इस पोस्टर में फिल्म की चारों अभिनेत्रियां करीना कपूर, सोनम कपूर, स्वरा भास्कर, शिखा तल्सानिया बिकिनी लुक में नजर आ रही हैं। इससे पहले फिल्म का टीजर और एक गाना भी रिलीज हो चुका है। इस नये पोस्टर को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म में लड़कियों की खूब मस्ती देखने को मिलने वाली है।



एक टिप्पणी भेजें