अकेलेपन से निजात पाने के लिए सेक्स डॉल का सहारा ले रहे हैं यहां के लोग


जापान में बढ़ती उम्र, लड़कों के मुकाबले कम लड़कियां और अकेलेपन से ग्रस्त जीवन से निजात पाने के लिए वहां के युवाओं ने एक अजीबो गरीब तरीका ढूंढ निकाला है जिसके बारे में शायद हम सोच भी नहीं सकते। दरअसल जापान में आजकल सेक्स डॉल की बिक्री काफी जोरो से हो रही है, कई लोग अपनी ज़िंदगी में इन सेक्स डॉल को एक पार्टनर के तौर पर रखते है और दिनचर्या के सभी काम भी करते है।


जापान में हर साल करीब 2000 सेक्स डॉल बाजारों में बिकती है, वहीं इन सेक्स डॉल में बहुत सी डॉल रोबोट डॉल है जिनकी कीमत करीब 6000 डॉलर है, इन डॉल की खासियत यह है कि यह हूबहू इंसानों के जैसे दिखती है साथ ही इनका चेहरा भी बदला जा सकता है, ऐसी ही एक कहानी है जापान के रहने वाले मासायुकी की जो अपनी ज़िंदगी में अकेलेपन से काफी ज्यादा परेशान है।


मासायुकी ने Mayu नाम की एक रोबोट डॉल को ख़रीदा है, बाजार में इस डॉल को देखते ही उन्हें इससे लगाव हो गया था, मासायुकी इस डॉल के साथ रहते है, साथ ही व्हील चेयर पर इसे घुमाने भी ले जाते है। मासायुकी अपनी दिनचर्या में होने वाले सभी काम इस डॉल के साथ करते है। उनका कहना है कि इस उम्र में अब किसी इंसान से प्यार होना बहुत मुश्किल है, ऐसे में, मासायुकी पूरी ज़िंदगी इस डॉल के साथ बिताना चाहते है, और मरने के बाद इसी डॉल के साथ कब्र में सोना भी चाहते है।

Post a Comment

और नया पुराने