कॉमेडियन सुनील ग्रोवर जल्द ही अंगूरी भाभी के साथ इस नए कॉमेडी शो नज़र आएंगे!

टीवी के मशहूर गुलाटी और गुत्थी के किरदार से फेमस हुए कॉमेडियन सुनील ग्रोवर जल्द ही अपने नए वेब शो के साथ लौट रहे हैं। इस वेब शो में सुनील के साथ बिग बॉस-11 की विनर शिल्पा शिंदे भी नज़र आएंगी। वेब शो 'दन दना दन' के सेट से शूटिंग के दौरान की कुछ फोटोस शिल्पा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर कीं।


इन पिक्स में शिल्पा और सुनील साथ में खड़े हुए दिखाई दे रहे हैं। शिल्पा मरून कलर की साड़ी में बहुत खूबसूरत लग रही है। भाभी जी के किरदार से फेमस हुई शिल्पा शिंदे अब लोगो को अलग अंदाज़ में हँसाने के लिए तैयार हैं। इस वेब शो में शिल्पा शिंदे और सुनील ग्रोवर के आलावा सुय्यश राय, सुगंधा मिश्रा और अली असगर नज़र आएंगे। शो दन दना दन में पूर्व क्रिकेटर कपिल देव और वीरेंद्र सहवाग भी नज़र आएंगे।


इस शो को जियो ऐप पर टेलीकास्ट किया जाएगा। शो की टाइमिंग हर हफ्ते शुक्रवार से शनिवार रखी जाएगी। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक ऐसा पहली बार होगा कि कोई कॉमेडी शो डिजिटल टेलीकास्ट होगा। हाल ही में सुनील ग्रोवर चेन्नई सुपरकिंग की टीम के साथ शूट‍िंग करते नजर आए थे।


सुनील के शो को कपिल की एक्स गर्लफ्रेंड प्रीति सिमोस अपनी बहन नीति सिमोस के साथ मिलकर बना रहीं हैं। पिछले दिनों कप‍िल के नए शो पर पुराने साथी अली असगर ने बधाई दी थी, जिसके बाद कप‍िल ने पुरानी टीम को याद करते हुए भावुक ट्वीट किया था।

Post a Comment

और नया पुराने