गर्भधारण के कितने दिनों बाद प्रेग्नेंसी के लक्षण दिखने लगते हैं, यहां जानें जवाब


ज्यादातर गर्भवती महिलाओं का यह सवाल होता है कि उनमें गर्भधारण का लक्षण महसूस होना कब शुरू होगा? अलग-अलग शारीरिक संरचना वाले लोगों के लिए यह यह अंतराल अलग-अलग होता है। ऐसे में गर्भधारण के लक्षण दिखने का कोई निश्चित वक्त नहीं होता। आपको प्रेग्नेंसी के लक्षण गर्भधारण के एक दिन बाद भी दिख सकते हैं या 1-2 महीनों के बाद भी दिख सकते हैं। सामान्य रूप से गर्भधारण करने के ग्यारहवें सप्ताह के दौरान महिलाओं में गर्भावस्था के लक्षण दिखाई देने लगते हैं।


हर महिला के शरीर और सेहत के हिसाब से गर्भावस्था के लक्षण दिखाई पड़ते हैं। कई बार बहुत सी महिलाएं स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को प्रेग्नेंसी के लक्षण मान लेती हैं। गर्भधारण के बाद महिलाओं में कुछ खास तरह के लक्षण दिखाई पड़ते हैं। इनमें पीरियड्स मिस होना, सिरदर्द, मॉर्निंग सिकनेस, एसिडिटी, एसिड रिफ्लक्स और अचानक थकान महसूस करना शामिल हैं।


गर्भधारण के तीन महीने बाद से प्रेग्नेंसी के लक्षण दिखने शुरू हो जाते हैं। लेकिन अगर तीन महीने बाद भी यह लक्षण न दिखें तो परेशानी वाली बात हो सकती है। ऐसे में तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। गर्भधारण के बाद मूड स्विंग की समस्या भी होती है। 

Post a Comment

और नया पुराने