मौनी रॉय
'नागिन' फेम एक्ट्रेस मौनी रॉय, अक्षय कुमार स्टारर 'गोल्ड' से बड़े परदे पर डेब्यू करेंगी। इस पुरुष प्रधान कहानी में जो गिने-चुने फीमेल कैरेक्टर्स हैं, उनमें से एक मौनी होंगी। हाल ही में उन्होंने कहा, 'मैं भाग्यशाली हूं, जो खुद को अक्षय के साथ एक ही फ्रेम में पाती हूं। वे हर दिन सेट पर मौजूद रहते थे, मैंने उनसे बहुत कुछ सीखा है।'
मृणाल ठाकुर
'कुमकुम भाग्य' में नजर आईं मृणाल ने हाल ही में रणवीर सिंह के साथ एक एड शूट किया है। अब वे ऋतिक रोशन के अपोजिट 'सुपर 30' से बॉलीवुड डेब्यू कर रही हैं। वे कहती हैं, "मैं अपने पहले बड़े प्रोजेक्ट को लेकर बहुत एक्साइटेड हूं।' मृणाल ने इससे पहले आदित्य चोपड़ा की अपकमिंग फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' के लिए भी ऑडिशन दिया था।



एक टिप्पणी भेजें