पहला काम
घर में रोज गौमूत्र का छिड़काव करना चाहिए। अगर घर में रोज गौमूत्र का छिड़काव नहीं कर सकते हैं तो कम से कम सभी त्यौहारों पर, सभी शुभ कार्यों को करने से पूर्व तथा पूर्णिमा तिथि पर घर में गौमूत्र का छिड़काव अवश्य करें। इससे वातावरण में मौजूद नकारात्मक शक्तियों का नाश होता है व घर का माहौल पवित्र होता है।
दूसरा काम
सुबह-शाम घर में घी का दीपक और कर्पूर जलाना चाहिए। इसकी रोशनी व धुएं से भी वातावरण सकारात्मक बनता है।
तीसरा काम
रोज सुबह घर के बाहर रंगोली बनाने की परंपरा भी काफी पुराने समय से प्रचलित है। इससे भी घर के आसपास से नकारात्मकता खत्म होती है और इसे देखने से हमारे विचार सकारात्मक बनते हैं।
चौथा काम
घर का कोना-कोना एकदम साफ रखना चाहिए। घर में गंदगी होगी तो किसी भी पूजा-पाठ का फल नहीं लगता व सोच भी सकारात्मक नहीं बन पाती।





एक टिप्पणी भेजें