फिल्म 'जिस्म-2' के बाद सनी ने बॉलीवुड में 'रागनी एमएमएस-2' और 'एक पहेली लीला' जैसी फिल्में भी कीं। अब सनी बॉलीवुड इंडस्ट्री का जाना माना चेहरा बन गई हैं। सनी अपनी जिंदगी के इस पूरे सफर को वेब सीरीज के द्वारा बयां करना चाहती हैं।
सनी लियोन की इस वेब सीरीज को नाम ‘करनजीत कौर- द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ सनी लियोन’है। उन्होंने इस वेब सीरीज की जानकारी इंस्ट्राग्राम पर तस्वीर शेयर करके दी है। इस खबर के बाद सनी के फैंस के बीच उनकी इस फिल्म को देखने की उत्सुकता बढ़ गई है।
स्पिलिट्सविला जैसे रियलिटी शो में होस्ट के तौर पर नजर चुकीं सनी ने हाल ही में अपना एक कॉस्मेटिक ब्रांड भी लॉन्च किया है। वह बीते दिनों जुड़वा बच्चों की मां भी बनी हैं। अब देखना होगा कि सनी की इस बायोपिक में उनकी जिंदगी के और क्या-क्या खुलासे होते हैं।




एक टिप्पणी भेजें