वहीं हैदराबाद में श्रीदेवी की याद में फिल्म निर्माता और राजनेता टी. सुब्बारामी रेड्डी रविवार को यहां एक शोक सभा का आयोजन करने जा रहे हैं। एक बयान में कहा गया कि दिवंगत अभिनेत्री की याद में यह सभा यहां पार्क हयात होटल में रविवार शाम को होगी। श्रीदेवी रेड्डी के सह-निर्माण में बनी दो फिल्मों 'चांदनी' और 'लम्हे' में थीं।
पारिवारिक समारोह में हिस्सा लेने दुबई गई श्रीदेवी के अकस्मात हुए निधन से पूरा देश सदमे में है। 24 फरवरी को श्रीदेवी का दुबई में उनके होटल के कमरे में निधन हो गया था। पहले उनकी मृत्यु का कारण कार्डिएक अरेस्ट बताया गया था, मगर बाद में पोस्टमॉर्टम और फॉरेंसिक जांच रिपोर्टों में इसकी वजह बाथटब में दुर्घटनावश डूबना बतायी गयी थी।

एक टिप्पणी भेजें