- वृषभ राशि के जातकों की अपने पिता और पुत्र से नहीं बनती। इनके संबंध ज्यादातर खराब ही रहते हैं।
- वृषभ राशि के जातकों को प्राइवेट नौकरी नहीं भाती, इनका मन सरकारी नौकरी में ही लगा रहता है। उसके लिए ये अथक परिश्रम भी करते हैं।
- इसके अतिरिक्त इनका मन जमीन से जुड़े कामों में भी लगता है। ये आप काम करना अधिक पसंद करते हैं। शिक्षा के क्षेत्र में भी इनका मन अधिक लगता है।
- अपने आत्मसम्मान से ये बिलकुल भी समझौता नहीं करते। किसी की कही बात को दिल से निकालना इनके लिए आसान नहीं होता । अगर किसी से मनमुटाव हो गया तो फिर ये मुश्किल से ही उनसे दोबारा बात करना पसंद करते हैं।
- इन्हें अपने ज्ञान का भी घमंड होता है, जिसे ये स्वाभिमान का नाम देते हैं। ऐसे व्यक्ति किसी और पर विश्वास नहीं कर पाते।
- वृषभ के जातको का उग्र स्वभावहोने के कारण इन्हें गुस्सा बहुत जल्दी आ जाता है, कई बार ये गुस्से में गलत फैसले कर लेते हैं। जिसका इन्हें बाद में पछतावा होता है।
- वृषभ राशि के पुरुष जातकों के लिए अपनी पत्नी के साथ सामंज्स्य बैठाने में भी परेशानी का सामना करना पड़ता है । इन जातकों के परिवार में बीमारियों का आना जाना लगा ही रहता है।
- वृष्भ राशि के जातक क्रिएटिव होते हैं, इन्हें सौंदर्य और कला के क्षेत्र में भी काफी रुचि रहती है। ये लोग अपनी संतान को बहुत प्यार से रखते हैं, विशेषकर कन्या को।
- इस राशि के जातक अपने दिमाग में कई योजनाएं बनाते रहते हैं। कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए, परिवार में घुलने मिलने के लिए या दोस्तों में खुद को बड़ा दिखाने के लिए ये कुछ ना कुछ करते रहते हैं।
- कई बार ये लोग अपने ही बनाए षडयंत्रों में खुद ही फंस भी जाते हैं। लेकिन इन चीजों से इनके स्वभाव पर कोई फर्क नहीं पड़ता। इस राशि के जातक हमेशा उतार-चढ़ाव का जीवन जीते हैं।

एक टिप्पणी भेजें