पति का भरोसा जीतने के ये हैं 5 अचूक तरीके
1. लड़कों की ऐसी फितरत होती है कि वह अपनी वाइफ को अपने हिसाब से हैंडल करें। लेकिन आप उनकी इस फितरत का तुरंत विरोध न करें। शादी के तुरंत बाद अपने पति की सारी बातें मानते रहें और भरोसा जीत लेने पर धीरे-धीरे आप अपने मन की बात कहें।
2. कुछ लड़कियां बात-बात पर पति की तुलना अपने किसी फ्रेंड से करती हैं या फिर अपने मेल फ्रेंड्स की मिसालें देते हुए बातें करती हैं। अगर आपकी भी ऐसी आदत है, तो इसे बदल लें। शादी होने के बाद कुछ दिनों तक ऐसी बातें न करें। बाद में पति के स्वभाव को जानते हुए अपने दोस्तों का जिक्र कर सकती हैं।
3. हाल ही में आए एक सर्वे के मुताबिक ज्यादातर शादीशुदा जोड़ों के बीच मनमुटाव फर्स्ट नाइट से ही शुरू हो जाता है। ऐसे में आप सुहागरात पर बेहद सतर्क रहें और ऐसी कोई बात न करें, जिससे आपके पार्टनर को हर्ट हो।
4. कुछ लोगों की आदत होती है कि वह हर वक्त मोबाइल से चिपके होते हैं। इसलिए जब आपका पार्टनर साथ हो मोबाइल का इस्तेमाल न ही करें तो अच्छा रहेगा। इस स्थिति में आपका मोबाइल से दूरी बनाना ही सही रहेगा।
5. कुछ लड़कियों की ऐसी आदत होती है कि वह अपने पति और उसके परिवार को दिखाने के लिए काफी मॉर्डन या हाई-फाई बनने की कोशिश करती हैं। आपका ऐसा करना आपके पति को नाराज कर सकता है और आपके रिश्ते में खटास आ सकती है।

एक टिप्पणी भेजें