बादाम का तेल, दूध, नींबू का रस और शहद
बिकनी लाइन के कालेपन को दूर करने के लिए बादाम, दूध, नींबू रस औऱ शहद का पेस्ट लगाना बेहतर रहेगा। नींबू में एसिडिक तत्व होता है। और विटामिन सी बिकनी लाइन का कालापन हटाने में मदद करते है। बादाम का तेल विटामिन ई से भरपूर होता है और दूध में मौज़ूद क्रीम त्वचा में नमी करता है। शहद बैक्टीरिया विरोधी होता है। इसलिए 3 चम्मच दूध 1 चम्मच शहद और नींबू का रस मिलायें। इस पेस्ट में बादाम के तेल का एक बड़ा चम्मच डालें और अच्छी तरह से मिश्रण करें।
टमाटर
शरीर के अंदरूनी हिस्से अनदेखी के कारण बाकी की तुलना में गहरे रंग के होते है। इसलिए उन पर टमाटर को रगड़ने से त्वचा का कालापन दूर हो जाता है। टमाटर में एसिड, टैनिग और एंटीऑक्साइड होते है जो कि कालेपन से छुटकारा दिलाता है। टमाटर के गूदे, दही और दलिये को मिश्रित करके एक बेहतरीन ब्लीचिंग पैक बनाया जा सकता है। ये तीनों उत्पाद मिलकर त्वचा को एक्सफोलिएट करते हैं, त्वचा के दाग धब्बे दूर करते हैं।
पपीता
पपीते में मौजूद एंजाइम्स त्वचा की रंगत को हल्का करते हैं और दाग-धब्बे दूर करते हैं। शहद त्वचा में नमी प्रदान करता है और उसे मुलायम बनाता है। पके हुए पपीते को शहद में मिलाकर बिकनी लाइन पर लगाएं। 20 मिनट बाद धो लें। आप इसमें दूध व मलाई भी मिला सकतेहै। अगर दूध या मलाई का प्रयोग कर रहे तों गुनगुने पानी से धो लें।
बेसन का उबटन
बेसन का उपयोग नेचुरल स्क्रब के रूप किया जाता है।त्वचा का कालापन दूर करने से लेकर मैल निकालने तक बेसन काफी कारगर होता है। इसको प्रयोग करने के लिए बेसन में हल्दी नींबू और दही को मिलाए। इस उबटन को बिकनी लाइन वाले हिस्से पर 15 से 20 मिनट तक लगाये रखे। इसके बाद धीरे -धीरे रगड़ कर निकाल ले| आपको आपकी काली त्वचा में परिवर्तन नज़र आने लगेगा।
आलू का रस
बिकनी लाइन का कालापन दूर करने में आलू का रस भी कारगर होता है। आलू में केटाकोलिस नामक एक एंजाइम होता है जो जल्द से जल्द काले धब्बो से राहत दिलाता है। हर रोज नहाने से पहले 10 मिनट तक बिकनी लाइन पर आलू का रस रगड़े। अगर आप आलू के रस के साथ नींबू के रस को मिलाते है तो कालापन जल्द ही दूर हो जाएगा।






एक टिप्पणी भेजें